रेल की पटरी पर लेटा शराबी युवक, गंभीर रूप से घायल।
आगरा लीड (हरेश त्यागी)पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन। शमसाबाद क्षेत्र के रेलवे स्टेशन से पहले रेल की पटरी पर शराबी युवक लेट गया। आगरा इटावा लाइन पर आ रही पैसेंजर गाड़ी के चालक को पटरी पर युवक लेटा हुआ दिखाई दिया, तो इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तब तक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन के नीचे फसे युवक को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार सुबह 8:40 पर पैसेंजर गाड़ी शमसाबाद रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। स्टेशन से कुछ ही मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन पर एक शराबी युवक कालू निवासी सुडरई नशे की हालत में लेट गया। उधर ट्रेन चालक को जब पटरी पर युवक लेटा हुआ दिखाई दिया तो उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। ब्रेक लगाते ही ट्रेन रुक गई। तब तक युवक ट्रेन के नीचे आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन में फंसे युवक को लोगों की मदद से बाहर निकल गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर घटनाक्रम के दो वीडियो वायरल हुए हैं। वीडियो में वह नीचे फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। एक शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है। उपचार के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
स्टेशन मास्टर अशोक शर्मा ने बताया हादसे की वजह से पैसेंजर ट्रेन 5 से 6 मिनट तक रुकी थी। घायल को उपचार के लिए भेजा गया है।
