रामजीलाल सुमन का सराहनीय प्रयास, अधिवक्ता करेंगे सम्मान,

0

सांसद रामजीलाल सुमन का स्वागत करेंगे अधिवक्ता

 

आगरा लीड,(हरेश त्यागी)  राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ के मामले को उठाकर आगरा के अधिवक्ताओं का दिल जीत लिया है आगरा जनपद के सारे अधिवक्ता सुमन के इस प्रशसनीय कार्य के लिए विशेष आभारी हैं जनमंच के संयोजक चौधरी अजय सिंह ने कहा है कि सारे अधिवक्ता श्री सुमनका भव्य स्वागत करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कुंभकरण की नीद में सो रहे सरकार के मंत्री सांसद व विधायकों को ढोल बजाकर उन्हें जगाने का कार्य किया जाएगा इस बाबत चौधरी अजय सिंह की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक दीवानी के पर आयोजित की गई जिसमें रामजी लाल सुमन का स्वागत करने तथा केंद्रीय एवम प्रदेश के मंत्री तथा सांसद को ढोल बजाकर कुंभकरण नीद से जागने का निर्णय लिया गया प्रमुख रूप से चौधरी धर्मवीर सिंह पवन गुप्ता सत्येंद्र कुमार यादव प्रमेंद्र कुमार यादव अमर सिंह कमल फूल सिंह चौहान डॉक्टर राजकुमार उमेश दीक्षित चौधरी विशाल सिंह सतीश शाक्य शिवकुमार सैनी बी एस फौजदार चंद्र भान निर्मल टीपी सिंह नवल सिंह दिलीप फौजदारशिव सिंह राघव आदि ने विचार व्यक्त किए
वही राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शर्मा शंकर शर्मा एडवोकेट महासचिव राजेंद्र गुप्ता धीरज राम दत्त दिवाकर आर एस मौर्या बी एस फौजदार सत्य प्रकाश सक्सेना पवन कुमार गौतम ग्रेटर बार के पूर्व अध्यक्ष राकेश नौहवार आदि ने कहा है कि बड़े अफसोस का विषय है कि केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी और दो-दो बार केंद्र में मंत्री रहने के बावजूद तथा प्रदेश में आगरा मंडल के कई मंत्री होने के बावजूद भी आगरा में खंडपीठ स्थापित करने के लिए कोई आवाज तक उठाई गई आगरा की जनता एवम अधिवक्ता भारी अफसोस जाहिर करते हैं कि जब यह मंत्री व विधायक सत्ता से बाहर थे तब खंडपीठ के लिए बड़ी लंबी लंबी बातें करते थे लेकिन आज केंद्र व प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद उनके कानों पर जून तक नहीं रेंग रही तथा बिल्कुल मौन साधे बैठे हैं आगरा मंडल की जनता ऐसे मंत्रियों सांसदों विधायकों को चुनकर अपने को ठगा सा महसूस कर रही है और अफसोस जाहिर कर रही है अगर जरा भी नैतिकता है तो श्रीरामजी लाल सुमन का सहयोग कर आगरा में खंड पीठ स्थापित कराएं वरना अपने पदों से त्यागपत्र दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *