त्यागी आश्रम वृंदावन का चुनाव र्निविरोध सम्पन्न रमेश चंद्र पटवारी बने अध्यक्ष,

0

आगरा लीड (हरेश त्यागी)                 दिनांक 17/7/2024 को त्यागीआश्रम वृंदावन के संदर्भ में एक बैठक का त्यागी भवन इरादतनगर में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता आदरणीय पूर्व जज साहब कृष्णकांत त्यागी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक सभी मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें 10 साल का आय और व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने को कहा तो महामंत्री वृथला निवासी रामजीलाल ने कहा मैं अगली बैठक में प्रस्तुत कर दूंगा और अध्यक्ष आदरणीय छीतर प्रसाद त्यागी जी निवासी परसू का नगला बालों से विचार लिया गया तो उन्होंने साफ कहा कि मैं अध्यक्ष के पद को छोड़ रहा हूं इसके उपरांत सरपंच दिनेश त्यागी निवासी ग्राम सांडा जिला धौलपुर बालों अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज तक त्यागी आश्रम वृंदावन में राजस्थान और मध्यप्रदेश को प्रतिनिधित्व करने का अवसर नहीं मिला मैं चाहता हूं यह अवसर राजस्थान या मध्यप्रदेश को मिलना चाहिए इस पर तीनों प्रदेश के स्वजातीय बन्धुओं की स्वीकृति लेने के बाद बैठक में अध्यक्ष्ता कर रहे आदरणीय जज साहब से अनुमति लेकर अध्यक्ष पद के लिए आदरणीय रमेश चंद पटवारी जी निवासी जौरा का प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन आदरणीय सुधाकर त्यागी जी निवासी ग्राम लच्छीपुरा बालों ने किया तो पूरे सदन में खुशी की लहर दौड़ गई इसके उपरांत कार्य कारिणी पर थोड़ा विवाद आया तो कार्यकारिणी का गठन त्यागी आश्रम वृंदावन में जाकर होगा।

जय त्यागी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *