बैंक फ्रॉड का नया तरीका,_____

0

आगरा लीड, हरेश त्यागी, (संपादक)           न आया OTP न कोई मैसेज, पत्रकार के खाते से उड़ाए 1.52 लाख।
बैंक सिस्टम सुरक्षा पर सवाल।

आगरा। बरहन कस्बा के एक पत्रकार के बैंक खाते से साइबर ठग ने बिना ओटीपी लिए ही 1 लाख 52 हजार रुपए को तीन अलग अलग खाते में ट्रांसफर कर ल‍िया। पत्रकार द्वारा स्टेटमेंट देखने पर ठगी की जानकारी हुई। पत्रकार ने बैंक प्रबंधक और थाना पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक कस्बा बरहन निवासी पत्रकार सत्येंद्र जैन का कस्बा बरहन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। मंगलवार को उनके खाते से बिना ओटीपी और मैसेज के खाते से 60 हजार , 52 हजार, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी में 40 हजार नेफ्ट हो गए। पत्रकार सत्येंद्र जैन ने बताया मेरे द्वारा न तो किसी को कॉल किया गया न कोई ओटीपी और न मैसेज नही आया फिर भी उनके अकाउंट से एक लाख 52 हजार विड्रा कर दिए गए सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर बैंक के खाते में पैसा सुरक्षित नहीं तो कहां होगा वही इस संबंध में शाखा प्रबंधक बरहन मुकेश कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों सहित जोनल ऑफिस में बने साइबर क्राइम अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *