सड़क पर गिरी शराब की पेटियां तो लूटने वालों में मच गई होड़ महिलाएं भी नहीं रहीं पीछे

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

आगरा थाना एत्मादपुर के बरहन रोड पर एक ट्रक से शराब की पेटियां गिरते ही उन्हें लूट ले जाने वालों में होड़ मच गई। इस कार्य में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं सोशल मीडिया पर इस लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बरहन रोड पर मितावली गांव का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यहां से एक ट्रक तेजी से जा रहा था अचानक से उसका पीछे का गेट खुल गया और उसके बाद अंदर से शराब की पेटियां गिरने लगीं शराब की बोतलें गिरते देख उन्हें लूटने के लिए लोगों की भीड़ लग गई अनेक लोग सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें लेकर भागने लगे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। किसी ने बाइक रोककर शराब लूटी तो किसी ने शराब की बोतलें अपनी झोली में भर लीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *