आगरा में आसमान से बरसी आग पारा पहुंचा 46.9 डिग्री सेल्सियस आगरा में
आगरा लीड – राजकुमार मीना
आगरा भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन शुरू होते ही धूप शरीर जला रही है। आलम ये है कि शाम को गर्म हवा से राहत नहीं मिलती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार अगले दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पूरे दिन आग बरसी अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री से ल्सियस दर्ज किया गया रात तपती रही तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विभाग के पूर्वानु मान विभाग के अनुसार अगले तीन दिन गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।सुबह 8 बजे से चुभने वाली धूप ने लोगों को परेशानकिया दोपहर को तापमान46को पार कर गया गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। कूलर भी ठंडी हवा नहीं फेंक पा रहे थे। ताज महलआगरा किला सिकंदरा स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या कम रही जो पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे उनका गर्मी से बुरा हाल हो गया संगमरमर के कारण कई सैलानियों की तबीयत बिगड़ी। दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा शाम सात बजे के बाद भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई थी अगले तीनदिन तक हीट वेव रहेगी रात के तापमान में भी इजाफा होने केआसार हैं।मौसम विभाग ने लू का अलर्ट किया है। दिन में लू चलेगी
