जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाह तहसील में समाधान दिवस हुआ

0

कुल 64 शिकायतें संबंधित प्राप्त हुई शिकायतों में 54 राजस्व विभाग दी गई

  1. आगरा लीड – राजकुमार मीना

आगरा बाह तहसील में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी और अपर पुलिस कमिश्नर केशव चौधरी की अध्यक्षता में तहसील बाह में समाधान दिवस संपन्न हुआ दौरान विभागों से कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 54 राजस्व विभाग 5 पुलिस विभाग 2 विकास विभाग 1-1स्वास्थ्य विभाग जिला पूर्ति विभाग विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतें हैं। जिलाधिकारी ने कहा समाधान दिवस में कुल 38 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें शिकायतों की निस्तारण आख्या की गुणवत्ता वास्तविकता से परे है। उन्होंने यह भी बताया कि 14-15 शिकायतें ऐसी भी हैं जिनकी निस्तारणआख्या प्राप्त नहीं हुई है ऐसेअधिकारियों की जिम्मे दारी निर्धारितकर उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी सभी अधिकारी को निर्देशित किया शिकायतों को सही तरीके से निस्तारण करना सुनि श्चित करें उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत का निस्तारण कर शिकायतकर्ता को संतुष्ट करें शिकायतकर्ता उससे फोन पर वार्ता कर शिकायत निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह अपर जिला धिकारी नगर आपूर्ति सुशीला उप जिलाधिकारी बाह श्रृष्टि व राजस्व विकास पुलिस विभाग के जनपद स्तरीयअधिकारियों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *