आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय हादसे में दो घायल,एस एन मैडीकल कालेज आगरा में कराया भर्ती
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ओवरटेक करते समय हुआ हादसा,दो गंभीर रूप से घायल
संसू़, जागरण -फतेहाबाद: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह गाड़ी को ओवरटेक करते समय हादसा हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मंगलवार सुबह 5: 30बजे दिल्ली से जितेन्द्र पुत्र धर्मवीर तथा उसके साथ नानू,अकील थार गाड़ी से लखनऊ जातें समय आगया लखनऊ एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 13पर पहुंचे तभी आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करते समय एक्सीडेंट हो गया। जिससे नानू, अकील गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डौकी रामपाल सिंह, यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायलों को एस एन मैडीकल कालेज आगरा भिजवाया गया है।
