अक्षय पुण्य देने वाला पर्व:सप्त महायोग में खरीदारी, लेन-देन और रियल एस्टेट में निवेश के लिए पूरा दिन शुभ

0

आज अक्षय तृतीया है। इस दिन को शुभ मुहूर्त का दर्जा मिला हुआ है। माना जाता है कि इस दिन किया गया काम शुभ और फायदा देने वाला होता है।

ग्रंथों के मुताबिक इस दिन जरूरतमंद लोगों को किए गए दान से मिलने वाला पुण्य कभी खत्म नहीं होता है। ये दिन खरीदारी और नई शुरुआत के लिए भी अक्षय फायदा देने वाला माना जाता है। आज नई शुरुआत और खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त है। यानी पूरे दिन धर्म-कर्म से लेकर सभी खास काम कर सकते हैं।

पंडितों का मानना है कि अक्षय तृतीया शुभारंभ का पर्व है। इस दिन किया गया दान, पूजन, हवन सहित सभी पुण्य कार्य अक्षय फल देते हैं।

मांगलिक या शुभ काम करने के लिए भी ये तिथि ही सबसे अच्छी मानी जाती है, क्योंकि ज्योतिष ग्रंथों में इसे स्वयं सिद्ध मुहूर्त कहा गया है। यानी बिना पंचांग देखे इस दिन कोई भी काम कर सकते हैं। उसमें सफल होना तय माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *