बाह तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ कुल 177 शिकायतें हुई प्राप्त

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

 

आगरा बाह में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पाबंगारी की अध्यक्षता में तहसील में समाधान दिवस हुआ। कुल 177 शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 177 शिकायतों आवेदनों में से 110 राजस्व विभाग 20 पुलिस विभाग 20 खंड विकास अधिकारी तथा 27 अन्य विभागों से संबंधित प्राप्तहुई जिन्हें जिलाधिकारी द्वारा पृष्ठांकित कर संबंधित अधिकारी को हस्तगत करते हुए एक सप्ताह के अन्दर त्वरित, तथ्य परक तथा गुणवत्ता पूर्णससमय निस्तारण करने हेतु निर्देशित कियागया जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में प्राप्त निराश्रित पेंशन विधवा पेंशन की सभी शिकायतों को जांच कराकर यथा शीघ्र निस्तारणकर लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चितकरें जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनपद स्तरीयअधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों केअनुरूप आइजीआरएस सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के निस्तारण की गई कार्यवाही काअवलोकन करने के उपरांत ही पोर्टलपर अपलोड कराया जाए साथ ही साथ शिकायतकर्ता भी कार्य वाही से अवगत कराते हुए संतुष्ट किया जाए ताकि नकारात्मक फीडबैक ना मिले न्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो भी अधिकारी संपूर्ण समाधान में बिना परमिशन के अनुपस्थित हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशदिए किप्राप्त शिकायतों/आवेदनों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता साथ अच्छा व्यवहार करें दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ता फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्यलक्ष्य है।इसअवसर पर मुख्यचिकित्साधिकारी श्री अरुण कुमार श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी बाह  सृष्टि तहसील दार बाह अजय सिंह सहित पुलिस विभाग अन्य सम्बन्धित विभाग के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *