पर्यटकों की सुरक्षा के साथ महिला सशक्तिकरण का अभियान चला रही ताज सुरक्षा पुलिस

0

आगरा लीड – राजकुमार मीना

आगरा प्रभारी निरीक्षक तकसुरक्षा तिलक रामभाटी के निर्देशन में ताजमहल पर आने वाली महिलाओ व छात्राओं के लिए थाना ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया जा रहा है। चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो की थीम पर ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा ताजमहल परआनेवाली महिलाओं और छात्राओं को उनकेअधिकारों के प्रतिजागरूक किया जा रहा है! सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112, 1098, 1930 इत्यादि के बारे में भी उन्हें जानकारी दीजारही है थाना ताज सुरक्षा पुलिस की यह सराहनीय पहल लगा तार महिलाओं और छात्राओं के लिए चलाई जा रही है जिससे यहां आनेवाली महिलाएं छात्राएं लाभान्वित हो रही हैं।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह महिला उप निरीक्षक भावना त्यागी महिला आरक्षी लक्ष्मी देवी आरक्षी इंद्रजीत सिंह सम्मिलित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *