सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोस्ट के बाद कुम्भकरण कि नींद मे सोया हुआ पुरातत्व विभाग जागा – कोहली

0

आगरा लीड – राजकुमार मीना

आगरा ताज़नगरी आगरा में बीते दिनो हुई बारिश के कारण ताजमहल में भी कई समस्या सामने आई । जिसको।लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X के मध्यम से ट्वीट किया था ए एस आई पर निशाना साधा था अब इस मामले पर एएसआई का जवाब साम ने आया है।एएसआई के द्वारा भी X पर ट्वीट किया गया, और अखिलेश के ट्वीट पर जवाब दियागया है।वही आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया ने अखिलेश यादव की पोस्ट पर ही जवाब लिखा है ताजमहल के मुख्य गुंबद पर जंग लगने की सूचना गलत है। लगातार हुई बरसात से पानी की बूंदे देखी गई थीं जिनका निराकरण किया जा रहा है।गंभीर संरचनात्मक समस्या नहीं है। पौधे के लिए जवाब दिया है कि मुख्यगुंबद पर नहींबल्कि बाहरी दीवार पर पौधा था जिसे हटाया जा चुका है। वर्षा में इस तरह के पौधेउगते रहते हैं।बंदरों के लिए लिखा है कि पिछले एक साल में ताजमहल परिसर में किसी पर्यटक को बंदर के काटने की शिकायत नहीं हुई है।ताजमहल के उद्यान में भरापानी क्षणिक था। जो परिसर में विद्यमान कुओं और रिचार्ज पिटों के माध्यम से भूजल में समाहित हो जाता है। यह जल संरक्षण की विधा है,कोई समस्या नहीं है। वही इस मामले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव का समर्थन करते नजर आ रहे है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद एएसआई विभाग चैत गया खुन्नस में आकर यह जवाब दियालेकिनअखिलेश यादव के ट्वीट के बाद ताजमहल में पर्यटकों को जो समस्या हो रही है, वह जरूर खत्म हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *