बरहन में लापता 5 वर्षीय मुन्नू उर्फ मयंक का मिला शव

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

आगरा बरहन थाना क्षेत्र केअमनाबाद कनराऊ निवासी संजय कुमार उर्फ गोविंद ने बताया कि उनका 5 वर्षीय पुत्र मुन्नू उर्फ मयंक नर्सरी का छात्र था शनिवार शाम सड़क पर खेलने चलागया साथ में अन्य बच्चे भी खेल रहे थे अन्य बच्चे घर लौट गए मगर मुन्नू नहीं लौटा। देर रात तक उसकी तलाश की की गई मगर कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में थाना बरहन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की कई टीम बालक की तलाश में जुट गई। मगर सुबह तक उसका सुराग नहीं लगा तहरीर पर पुलिस नेअपहरण कीधारा में मुकदमा दर्जकर लिया इस दौरान सोमवार दोपहर बालक का शव रजवाहे में पड़ा मिला सूचना मिलते ही परिवारीजन पुलिस मौके पर पहुंच गई बालक के शव को रजवाहे से निकालने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *