बारिश के कहर से फसलें हुईं बर्बाद किसान नेता पहुंचे खेतों पर लिया जायजा क्षति आकलन और मुआवजे की मांग

0

आगरा लीड – राजकुमार मीना

आगरा किरावली में भारतीय किसान संघ प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर महावीर प्रधान भाजपा नेता चौधरी नेम सिंह ने किरावली तहसील के गढ़िमा भड़ीरी साधनअरदायाअरुआ व्यारा नयाबास नगला लक्ष्मण मांग रोल नगरिया में दौरा किया तीन दिन से लगा तार हुई बारिश किसानों की धानबाजरा की फसल में हुए नुकसान का जायजा लिया किसानों ने बताया कि बारिश ने फसलों को पूरी तरह खत्मकर दिया वहीं छःपोखर नरीपुरा अगनपुरा के किसानों ने बताया कि सब्जियां उगाई थीं बारिश से खेतों में पानी भर गया फसल खराब हो गई किसान नेता मोहनसिंह चाहर ने कहा कि बारिश ने किसानों की फसलों में तबाही मचा दी धान बाजरा कीफसल खेतों में बिछ गई पानी में डूबी हुई है किसान बर्बाद हो गए किसानों की लागत भी डूब गई चाहर शासन प्रशासन से मांग की है शीघ्र क्षति आंकलन कराया जाय और प्राभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उप जिलाधिकारी किरावली को ज्ञापन दिया जाएगा मौके पर मोहन सिंह चाहर भाजपा किसान नेता चौधरी नेम सिंह महावीर प्रधान के अलावा प्राभावित किसान सुख वीर सिंह प्रधान हाकिम सिंह ओमप्रकाश सिंह यश पाल सिंह महेंद्र सिंह रमेश मांगे लाल धन सिंह राजपूत रविन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *