आगरा लीड – राजकुमार मीना

आगरा मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागर में सिंचाई बन्धु की बैठक आहूत की गई बैठक में जनपद में चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना पर विस्तार विचार विमर्श किया गया। बैठक में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि राजवाह आगरा माइनर श्यामौ माइनर गढ़सानी को आदर्श नहर बनाने हेतु टैण्डर की कार्यवाही की जा रही है।जल्द ही गठितकर कार्यअतिशीघ्र प्रारम्भ करा दिया जायेगा जिस पर मा अध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये है राजवाह आगरा को आदर्श नहर बनाने हेतु जल्द ही टैण्डर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू करायाजाये माह से प्रस्तावित सिल्टसफाई काकार्य मानक के अनुसार समय से कराया जाये अधिशासी अभियन्ता द्वाराअवगत कराया कि दिनां 31.0720 24को ताज बैराज निर्माण हेतु बैठक का आयोजन किया गया था जल्द ही एन एम सीजी द्वारा अन्तिम अनापत्ति प्रमाण-पत्र द्वारा प्राप्त होने पर कार्य को अतिशीघ्र प्रारम्भ करा दिया जायेगा बैठक उपस्थित सभी जिला स्तरीय के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि उनके विभाग में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रत्येक बैठक में उपलब्ध कराई जाये संचालित योजनाओं के कार्य को मानको के अनुरूप गुणवत्तापूर्वक कराये जायें बैठक में सिंचाई विभाग विद्युतविभाग नलकूप विभाग, लघु सिंचाई विभाग वन विभाग कृषि विभाग जल निगम आगरा सिंचाई खण्ड हाथरस निचलीमांट शाखा खण्ड गंगा नहर मथुरा के अधिकारी उपस्थित रहे।
