हजारो रू लेकर बिहार बोर्ड के कर्मचारी मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट टैब्लेटिंग में नंबर बढ़ाकर कई छात्रों को कराया पास, बड़ी चालाकी से रंगेहाथ निगरानी ने किया इन्हें गिरफ्तार
हजारो रू लेकर बिहार बोर्ड के कर्मचारी मैट्रिक व इंटरमीडिएट का रिजल्ट टैब्लेटिंग में नंबर बढ़ाकर कई छात्रों को कराया पास, बड़ी चालाकी से रंगेहाथ निगरानी ने किया इन्हें गिरफ्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) के माध्यमिक के सिस्टम एनालिस्ट और सूचना व प्रौद्योगिकी विभाग की आइटी शाखा के प्रोग्रामर ने माध्यमिक परीक्षा 2024 में शामिल हुए 16 से अधिक छात्रों के प्राप्तांक में हेरफेर व बदलाव कर उन्हें अधिक नंबर दे दिया.
मामला सामने आने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निगरानी पदाधिकारी राजीव कुमार ने सिस्टम एनालिस्ट पंकज कुमार व प्रोग्रामर चंदन किशोर सुमन के खिलाफ में कोतवाली थाने में शुक्रवार को केस दर्ज कराया है. पुलिस ने आइपीसी की धारा 367,368,371 व 420 में मामला दर्ज कर आरोपों के बाबत जांच कर रही है. पंकज कुमार मूल रूप से हाजीपुर के हतसरगंज के आनंद विहार कॉलोनी का रहने वाला है. जबकि चंदन किशोर सुमन सिगोड़ी थाने के निझरा का निवासी है. इधर, कोतवाली पुलिस इन दोनों से संपर्क करने की कोशिश में है. लेकिन दोनों का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो चुका है.