आगरा कैंट मंडल रेल प्रबंधक ने कुबेरपुर रेल खण्ड का निरीक्षण किया।

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

आगरा कैंट कुबेरपुर रेल खण्ड का आज शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल द्वारा खण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया मंडल रेल की शुरुवात माध्यम से की गयी इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पथ और उसके पास के सभी इंस्टा्लेशनो जैसे सिगनल ओएचई प्लेटफॉर्म पर सफाई इत्यादि का चलती हुई निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया उन्होंने अन्य संरक्षा सम्बंधित कार्यों के साथ राइडिंग विशेष तौर से प्वॉइंट क्रॉसिंग ओएचई की स्थि‍ति मार्ग क्रॉसिंग गेटों की स्थिती पटरी के आसपास स्क्रैप की स्थिति साफ़ सफाई वायरिंग या लूज़ इंस्टालेशन मार्ग में आने वाले माइनर व मेजर ब्रिज के साथ उक्त खंड में चल रहे कार्यों का पिछली खिड़की से जायजा लिया इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा कुबेरपुर स्टेशन का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया यार्ड में स्तिथ प्वॉइंट संख्या 296बी का निरीक्षण किया इसी क्रम में कुबेरपुर स्टेशन के निरीक्षण के उपरांत कुबेरपुर गुड्स शेड का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए इस दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति एमपी सिंह उप मुख्य अभियंता गति शक्ति होतम सिंह उप मुख्य विधुत अभियंता गति शक्ति चन्द्र प्रकाश उप मुख्य संकेत दूरसंचार इंजीनियर गतिशक्ति सुबोध राजपूत मंडल वाणिज्य प्रबंधक कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव मंडल इंजीनियर मुख्यालय अनादि मित्तल अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *