ताजमहल में कांवड़ चढ़ाने पहुंची महिलाको पुलिस ने रोकारा राजेश्वर मंदिर में चढ़वाई कांवड़ रात्रि में हिंदूवादी नेता किए गए नजरबंद

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

आगरा श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर कासगंज से कांवड़ लेकर हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा राठौर ताजमहल के निकट पहुंच गई और ताजमहल को तेजो महालय बताते हुए वहां जलाभिषेक करने की जिद पर अड़ गईं पुलिस ने महिला को बेरिकेडिंग पर ही रोक लिया अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर कावड़ को नगर के शमसाबाद मार्ग स्थित राजेश्वर मंदिर में चढ़वा दिया गया ताजमहल पश्चिम गेट से पहले पुलिस बेरिकेडिंग पर सुबह साढ़े छह बजे शुरू हुआ यह मामला ढाई घंटे तूल पकड़े रहा कांवड़ लेकर पहुंची महिला  समर्थन में हिंदूवादी भी पहुंच गए अखिल भारत हिंदू महा सभा के प्रवक्ता संजय जाट ने बताया कि कांवड़ लाने वाली महिला हिंदू महासभा की पदा धिकारी है।पुलिस प्रशासन ने सुप्रीमकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए महिला को आगे बढ़ने से रोक दिया संजयजाट ने बताया किइससे पहले पुलिसप्रशासन ने रात्रि मेंउन्हें महासभा जिलाध्यक्ष मीना दिवाकर समेतअन्य पदाधिकारियों को उनके घरों में ही नजर बंद कर दिया। बता दें कि ताजमहल में शिव मंदिर होने का हिंदूवादी दावा करते हैं। ताज महल तेजो महालय को लेकर कोर्ट में याचिका भी दायर हो चुकी है। पिछले दिनों भी आगरा में एक वाद दायर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *