हिस्ट्रीशीटर से वेलकम कराने पर निबोहरा थानाध्यक्ष को मिला कम बैक चार्ज छिनने पर बोले मैं उसे नहीं जानता वो तो विदाई समारोह में था
आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी
आगरा थाना निबोहरा के एक हिस्ट्री शीटर नवागत थानाध्यक्ष का माला पहनाकर वेलकम’ करना के लिए भारी पड़गया पुलिस आयुक्त ने उन्हें कमबैक काआदेश दे दिया नए थानाध्यक्ष मोहितशर्मा पुलिस लाइन भेजते हुए इंस्पेक्टर सुरेश चंद को निबोहरा थाने का चार्ज दे दिया गया मोहित शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारी को अपनी सफाई दी मगर बात नहीं बनी मोहित शर्मा ने अधिकारियों को अवगत कराया कि थानाध्यक्ष बनने के बाद कई लोग मिलने आए थे। जिसमें हिस्ट्रीशीटर भी शामिल था। मैं पहली बार थाने पर पहुंचा था यहां पर तैनात किसी पुलिसकर्मी ने हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र उर्फ लुक्का के बारे में नहीं बताया पूर्व के थानाप्रभारी की विदाई में भी शामिल हुआ था शनिवारको सोशल मीडिया पर निबोहरा के थानाध्यक्ष मोहित शर्मा के चार्ज लेने पर हिस्ट्रीशीटर लोकेंद्र उर्फ लुक्का के माला पहनाकर स्वागत करने का फोटो वायरल हुआ उसने थानाध्यक्ष के साथ खिंचाई फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जो देखते ही देखते ट्रेंड कर गई। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया पुलिस कमिश्नर जे – रविन्दर गौड़ ने इसे गंभीरता से लिया उन्होंने देर रात थानाध्यक्ष मोहित शर्मा को हटाकर लाइन में भेज दिया और निबोहरा थाने का प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद को बना दिया बतायागया है लोकेंद्र उर्फ लुक्का निबोहरा थाने का हिस्ट्रीशीटर गांव शाहवेद का रहने वाला है। लोकेंद्र के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। दिसंबर 2017 में लोकेंद्र उर्फ लुक्का पर राजस्थान के धौलपुर जिले स्थित राजाखेड़ा थाना में तैनात दरोगा टीनू सोगरवाल को गोली मारने का आरोप लगा था राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
