देशी शराब की सरे राह लूट,
आगरा लीड, हरेश त्यागी,___एत्मादपुर से बरहन रोड पर मिताबली के देशी शराब के ठेके पर सप्लाई देने जा रही मैक्स गाड़ी से एत्मादपुर के बरहन रोड स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने मैक्स गाड़ी का डाला खुल गया। गाड़ी के डाला खुलने की जानकारी चालक को नहीं हुई। गाड़ी में लदे फाइटर ब्रांड देशी शराब की 31 पेटियां गिर गई, जिन्हें राहगीर उठा ले गए। गाड़ी में 110 पेटी मिताबली के देशी शराब के ठेके की थी तथा 200 पेटी अन्य ब्रांड की बरहन के ठेके की थी जन सामान्य ने उपरोक्त शराब की पेटियों और पऊयो को देखकर शराब लूटने वालों की अच्छी खासी भीड़ लग गई।
