पालीवाल पार्क में पौधारोपण सांसद नवीन जैन ने कहा हर व्यक्ति अपने जीवन में पांच पौधे लगाए और दो बाल्टी पानी दान करे
आगरा लीड – राजकुमार मीना आगरा
आगरा राजकीय उद्यानविभाग की ओर से पालीवाल पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। इस संबंध में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि राज्यसभा सांसद नवीनजैन नेआमजनता काआह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्तिअपने जीवन में कमसे कम 5 पेड़अवश्य लगाए सप्ताह में दोबार दोबाल्टी पानी दान करें।सांसद नवीन जैन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सब जानते हैं कि पेड़ों के कितने फायदे हैं, इसके बाद भी लोग आगे नहीं आते हैं। हम सबकी जिम्मेदारी है प्रत्येक मांगलिक अवसर पर पौधारोपण करें उसका संरक्षण करें दो बाल्टी पानी दान करते रहें प्रत्येक नागरिक पौधा रोपण में आगेआएगा तभी सफलता मिलेगी। हरा पेड़ काटना अपराध है कोई काटता है तत्काल संबंधित थाने को सूचना दें,सिर्फ देखते न रहें पालीवाल पार्क में 400 पौधे लगाए गए बता दें किआगरा में आज एक साथ 54 लाख पौधे लगाए हैं।आगरा उत्तर से विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उप स्थित रहे। उप निदेशक उद्यान धर्मपाल यादव केसी जैनअजीत शर्मा
सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
