आगरा कॉलेज एनसीसी कैडेट कोमल ने की 16500 फुट ऊंचाई की रॉक क्लाइंबिंग

0

आगरा लीड  – राजकुमार मीना

 

आगरा कॉलेज आगरा के एनसीसी एयर विंग की कैडेट एक यूपी एयर स्क्वाड्रन कोमल यादव ने हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट हुए बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित तीन कैडेट्स में अपनी जगह बनाते हुए चयनित हुई माउंटेनियरिंग कोर्स किया जिसकी अवधि 3 मई से 30मईतक थी जिस मे टाइगर हिल14kmका ट्रैक उसकेबाद 3 दिन में 38 km काट करके 15400 फुट की ऊंचाई तक गयी वहां उसने 10 दिन की ग्लेशियर ट्रेनिग राथोंग ग्लेशियर में पूरी की। फिर वहाँ 16500 फुट तक जाकर रिनॉक पीक समिट किया इस कैंप के लिए पूरे उत्तर प्रदेश से केवल तीन कैडेट्स का चयन हुआ था इसमें आगरा से कोमल यादव अकेली थी इस कैंप में माउंट क्लाइं बिंग रैपिंग रॉल क्लाइंबिंग ट्रैकिंग टेंट पिचिंग जैसी एक्टिविटी कैडेट्स को सिखाई जाती है ताकि यदि कैडेट्स भविष्य में सेना का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें प्रशिक्षण के दौरान आसानी हो उक्त जानकारी देते हुए एनसीसी एयर विंग के केयर टेकर ऑफिसर नितेश शर्मा ने बताया कि अब कैडेट कोमल का चयन एडवांस माउंटेनियरिंग के लिए हुआ है जो कि 17 अगस्त से 17 सितंबर 2024 तक अरुणा चल प्रदेश में होगा कैडेट कोमल यादव दयाल बाग की रहने वाली हैं और आगरा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। कैडेट कोमल ने बताया कि शुरुआत में पहाड़ों पर चढ़ना, ट्रैकिंग करना बहुत कठिन था जैसे-जैसे ट्रेनिंग मिली आसान होता गया इस कैंप के बाद उनका आत्मविश्वास बढ़ा भविष्य में वह इंडियन आर्मी का हिस्साबनना चाहती हैं।इस लिए उन्होंने इस कैंप को ज्वाइन किया था इस शान दार उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ल कैप्टन अमित अग्रवाल एयर विंग के नितेश शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया कैडेट को शुभकामनाएँ दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *