बाईपास पर अवैध बस स्टॉप ने कराया हादसा अचानक रुकी बस में पीछे से घुसी कार आईपीएस अधिकारी के तीन परिजन घायल

0

आगरा लीड –  संपादक हरेश त्यागी

आगरा आज बार-बार रोके जाने के बाद अबुल उलाह दरगाह के निकट बाईपास कट पर जारी अवैध बस स्टैंड से एक आईपीएस अधिकारी के परिवार की जान पर बन आई उनकी कार अचानक रुकी रोडवेज बस में पीछे से घुस गई। हादसे में आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के परिवार के तीनलोग घायल हो गए यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। टक्कर से कार काआगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगया कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस भर्ती बोर्ड में तैनात आई पीएसअधिकारी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज केपरिवारी जन दिल्ली से लखनऊअपनी मां को देखने जारहे थे आईपीएस की मां लखनऊ में वेंटीलेटर पर इलाज चल रहा है। सुबह उनकी कार न्यू आगरा फ्लाई ओवर से आगे पहुंची तभी आगे चल रही बस के चालक ने सवारी भरने की मंशा से अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे आ रहे कार सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और कार पीछे से बस में जा घुसी कार में सवार आईपीएस अधिकारी के भाई भाभी परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गईं।हादसे के बाद सवारियों में चीख पुकार मच गई बस चालक फरार हो गया मौकेपर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजीअस्पताल भेजा जहां उनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *