भाजपा पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा लीड – राजकुमार मीना
आगरा में थाना शाहगंज में भाजपा के पार्षद रवि दिवाकर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा लिखे जाने की जान कारी होते ही पार्षद के समर्थक थाने पर पहुंच गए पुलिस ने उन्हें साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई आश्वासन दिया मुकदमा धीरज वर्मा निवासी लक्ष्मी पुरम शाहगंज ने केस दर्ज कराया उसका आरोप है कि विगत 24 जून को पार्षद रवि दिवाकर अपने 8-10 साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे किराएदार लल्लू पंडित के कमरों का ताला तोड़ कर समान ले गए इस दौरान धीरज अपनी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों के साथ मारपीट कीगई उन्हें एससी एसटी के केस में फंसाने की धमकी दी गई सूचना पर तुरंत ही पुलिस आ गई थी। धीरज वर्मा और उनकी पत्नी ने डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके मकान पर कब्जे की कोशिश हो रही है।डीसीपी सिटी ने मकान के विवाद की जांच एसीपी लोहा मंडी मयंक तिवारी को दी। पीड़ित पक्ष से कहा कि अभी सिर्फ उस घटनाक्रम का केस लिखा जाएगा जो हुआ है। मकान किसका है यह फैसला जांच के बाद होगा केस में रवि दिवाकर पुष्पलता की बहन लता रानी बलराज सिंह नामजद और 8-10 अज्ञात आरोपी हैं।
