उमस भारी गर्मी से मिली राहत मानसून का कई जिलों में अलर्ट जारी,

0

आगरा लीड – संपादक हरेश त्यागी

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में प्री मानसूनी बरसात का असर दिखने लगा है। लखनऊ में सोमवार को मौसम दोपहर बाद से तेजी से बदला कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ये सिलसिला जारी रहेगा और इसी बीच मानसून का प्रदेश में आ सकता है। आंचलिक बारिश मौसम विज्ञान के मुताबिक फिलहाल मानसून सोनभद्र के बिल्कुल ही करीब ठहरा हुआ परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई जल्द ही इसकी प्रदेश में एंट्री हो सकती है।जानिए कहां कितनी बरसा सोमवार को उत्तर प्रदेश में सुबह 8.30 बजे तक कुल 1.2 मिमी बरसात हुई कासगंज में सर्वाधिक 8.7 मिमी पानी बरसा जबकि आगरा बरेली इटावा फिरोजाबाद हमीरपुर ललितपुर महोबा मैनपुरी संभल अंबेडकरनगर आजमगढ़ बाराबंकी चित्रकूट गोंडा जौनपुर कन्नौज कानपुर नगर कानपुर देहात खीरी मिर्जापुर प्रतापगढ़ प्रयाग राज सोनभद्र वाराणसी में अच्छी बरसात हुई। आज और कल आंधी वज्रपात का अलर्ट जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *