पुलिस प्रताड़ना से दो दिन में दुसरे भाई द्वारा आत्महत्या,
आगरा लीड, (हरेश त्यागी)आगरा थाना सादाबाद प्रकरण थमने का नाम नहीं ले रहा है थाने की पुलिस के द्वारा जिस व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी और पैसा लेकर छोड़ गया था उसने दो दिन पहले आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या के बाद हंगामा हुआ लेकिन पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर कोई कार्रवाई नहीं की दो दिन बीत जाने के बाद होमगार्ड में तैनात भाई ने भी आत्महत्या कर ली हाथ में सुसाइड नोट रखा हुआ है कि आखिरकार उसमें क्या लिखा है ग्रामीण और परिवारों का आरोप है कि पुलिस के डर से दोनों भाइयों ने आत्महत्या की है अगर समय रहते कार्रवाई हो जाती तो यह घटना नहीं होती कार्रवाई के नाम पर सादाबाद दरोगा को केवल लाइन हाजिर कर दिया यह कोई सजा नहीं होती अगर आम आदमी होता तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाता आखिरकार अधिकारियों की लापरवाही और जांच का बहाना दुसरे की जान ले गया इस समय मौके पर हालत गंभीर हैं पुलिस का काफी विरोध है ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं होगा तब तक कोई दूसरा कार्य नहीं होगा सूचना मिल रही है कि अधिकारियों द्वारा पूरे जिले का कोर्स बुलाया गया है अब देखने की बात होगी कि आखिरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी या फिर पुलिस की जांच प्रक्रिया किसी अन्य घटना की तरफ इशारा करती है मामला थाना बरहन क्षेत्र के रूप धनु गांव का है पूरे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ कि आखिरकार पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं दर्ज किया अगर समय रहते कार्रवाई हो जाती तो शायद दूसरी घटना नहीं होती सवालिया निशान पुलिस पर उठाए जा रहे हैं क्योंकि कार्रवाई के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही थी
