आगरा जीआरपी ट्विटर पर मिली सूचना के चंद घंटों बाद गुमशुदा बच्चे को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया।
आगरा लीड – राजकुमार मीना
आगरा ट्विटर के माध्यम से थाना जी आरपी को मीडिया सैल मथुरा सूचना प्राप्त हुई कि एक बच्चा जिसका नाम प्रद्युमन त्रिपाठी पुत्र राजीव त्रिपाठी निवासी रसिन थाना भरतकूप जिला चित्रकूट उ,प्र, हाल पता एस डी.एम कॉलोनी चित्रकूट उम्र करीब 14 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चला गया है उक्त बच्चे के परिजन द्वारा चित्रकूट रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी चैक करने पर बच्चे की दिल्ली की ओर आने की संभावना व्यक्त की गयी सूचना पाकर थानाध्यक्ष द्वारा ड्यूटी बैरिक में उपस्थित समस्त पुलिस बल को साथ लेकर चित्रकूट से आनी वाली ट्रेनों को चैक किया गया, प्रातः करीब 08.30 बजे ट्रेन नं,24123 हजरत निजामुद्दीन समर स्पेशल ट्रेन में से उक्त बच्चे को सकुशल बरामद किया गया तत्पश्चात थानाध्यक्ष द्वारा उक्त बच्चे के परिजन से बात कीगयी तो उक्त बच्चे के पिता राजीव त्रिपाठी की सहमति के पश्चात बच्चे को् जग दम्बिका प्रसाद पाण्डेय उपमुख्य विकास
परिषद मथुरा उ,प्र बृजतीर्थ विकास परिषद मथुरा की सुपुर्दगी में देकर सादर रुखसत किया गया।परि जनों जीआरपी मथुरा के लिएआभार प्रकट किया।
