कार से एक करोड़ के हीरे चुराने वाले ठक गैंग के नौ और सदस्य आगरा में गिरफ्तार

0

आगरा लीड = संपादक हरेश त्यागी

आगरा के हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ के हीरे चोरी करने वाले गैंग के नौ और सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंग में महिलाएं एक बच्चा भी शामिल है। अभियुक्तों के पास से हीरे जड़ित जेवर लैपटॉप चेकबुक आदि बरामद हुए हैं डीसीपी सिटी सूरज राय ने बुधवार को जान कारी दी उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी से चोरों को चिह्नित कर पांच टीमें गठित की थीं मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने एक महिला गीता एक युवक कुणाल को गिरफ्तारकिया था इनके पास से 23 हीरे बरामद हुए इनकी कीमत करीब 60लाख है। पूछ ताछ में बताया 15जून को आगरा में कारोबारी की कार से हीरे की ज्वैलरी चोरी की थी इसकेबाद आगरा पुलिस ने गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया इनसे चोरी के लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ठक ठक गैंग बाइक व स्कूटी पर दो से चार के समूह में चलते हैं।गैंग में 13 सदस्य हैं।कारोबारियों और व्यापारियों पर नजर रखते हैं। जब कारोबारी अपनी कार से दुकान से घर लौट रहे हों उस समय ठक-ठक गैंग अपने जाल में फंसाता है। रेड लाइट पर मौकापाकर कारोबारी की कार को पंचर कर देते हैं। टायर पंक्चर होने पर जब कार से उतरता है तो उसका बैग या सामान निकाल लेते हैं। कारखड़ी है तो उसके शीशे पर अंडा गंदगी भी फेंक देते हैं। गौर तलब है कि 15जून को बाग फरजाना के रहने वाले नितिन मल्होत्रा अपनी एमजीरोडस्थित प्रकाश डाय मंड कॉर्पोरेशन से साकेत कॉलोनी फिजियो थैरेपी कराने के बाद जयपुरहाउसअपनी ससुराल गए वहां से अपने घर जा रहे थे मदिया कटरा पर डेयरी की दुकानपर रुके दही खरीदने के लिए उतरे फिर कार में बैठ गए। बैठते ही एक युवक ने कहा कि कार का टायर पंक्चर है। वे टायर देखने लगे इसी दौरान उनकी कार से बैग गायब हो गया इसमें एक करोड़ कीमत के हीरे जड़ित ज्वैलरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *