कार से एक करोड़ के हीरों भरा बैग उड़ाने वालों के सीसीटीवी फुटेज मिले महज 15 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम
आगरा लीड – राजकुमार मीना
आगरा थाना लोहामंडी में पुलिस हीरा कारोबारी की कार से एक करोड़ के हीरों और नगदी से भरा बैग चुराने वालों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दो बच्चे बैग ले जाते दिखे हैं।अधिकारियों ने पुलिस टीम को उनका सुराग लगाने में लगा दिया है।उम्मीद है कि जल्दही चोरों का पता लगा लिया जायेगा कारोबारी का कहना है कि बैग में करीब एक करोड़ कीमत के 38 डायमंड थे चोरों ने 15 सेकेंड में बैग पार कर दिया बाग फरजाना के नितिन मल्होत्रा का डायमंड कारोबार है। शनिवार रात करीब नौ बजे अपने प्रतिष्ठान को बंद करके साकेत कालोनी शाहगंज अपनी ससुराल गया था
उसके बाद वह लौटकर अपने घर आ रहा था थाना लोहामंडी मदिया कटरा क्षेत्र में उसने डेयरी से दही लेने के लिए गाड़ी रोकी पीछे से एक लड़का आया और उससे कहने लगा कि आपकी कार में हवा कम है।नितिन मल्होत्रा ने कार से उतरकर देखातो दूसरा लड़का आकर भीख मांगने लगा इसके बाद उसने कार में देखा तो गहनों से भरा बैग गायब था नितिन ने बैग कार पीछे की सीट पर रखा हुआ था कार का शीशाआधा खुलाहुआ था दोनों लडके देखने में कूड़ा बीननेवाले दिखाई दे रहे थे जब दूसरा लड़का उससे भीख मांग रहा था तभी गाड़ी में रखा बैग गायब हो गया हीरा कारो बारी नितिन मल्होत्रा ने बताया कि वह रोज अपने बैग को घर पर रख देते थे। लेकिन कल बैग रखना भूल गया थाना लोहामंडी प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास लगेकरीब 50से 60 सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए एक सीसीटीवी फुटेज में बैग ले जाता हुआ एक लड़का दिखाई दिया है। रास्ते में लगे कैमरों को भी खंगाला जारहा है।जल्द ही चोरों को पतालगा लिया जाएगा एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कहना है कारो बारी ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए सीसी टीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर रवि हॉस्पिटल के पास एक सीसी टीवी फुटेज में दो बच्चे बैग ले जाते दिख रहे है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
